उड़द दाल कचौरी रेसिपी हिंदी में | Urad dal kachori recipe in Hindi

उड़द दाल कचौरी कैसे बनायें । Urad dal kachori recipe in Hindi

शाम के नाश्ते में चाय के साथ गरमा गर्म उड़द दाल की कचौरी (Urad dal kachori recipe in Hindi) मिल जाएं तो मजा आ जाता है| चलिए अब हम आपको उड़द दाल की कचौरी बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

उड़द दाल कचौरी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप मैदा, एक चुटकी बेकिंग सोडा, चौथाई कप उड़द दाल, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, एक चुटकी हींग, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम पाउडर, चौथाई चम्मच अमचूर पॉउडर, जरुरत के अनुसार तेल और स्वादनुसार नमक

उड़द दाल कचौरी बनाने का तरीका

उड़द दाल कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद उड़द की दाल को पानी में भिगोकर दो घंटे के लिए रख दें| उसके बाद एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा, अरारोट, घी और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

फिर बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें| बाउल को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दें| एक मिक्सी के जार में भीगी हुई उड़द की दाल को डालकर दरदरा पीस लें| एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें|

उसके बाद कड़ाही में दरदरी पिसी दाल डालकर भूनें| दो से तीन मिनट भूनने के बाद कड़ाही में गरम मसाला, धनियाँ पॉउडर, सौंफ पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, अमचूर पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| मिश्रण को तब तक भूनें जब तक मिश्रण की नमी ना सुख जाएं|

गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें| उसके बाउल में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| लोई को बड़ा करके लोई के ऊपर आधा चम्मच दाल वाला मिश्रण डाल कर आटे को चारों ओर उठाते हुए लोई को बंद कर दें| लोई को हल्का सा दबा दें| एक कड़ाही में कचौरी तलने के लिए डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

यह भी पढ़ें: वेजिटेबल सेंडविच रेसिपी हिंदी में

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में कचौरी डाल दें| धीमी आँच पर करछी की मदद से कचोरियों को अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें| फिर कचौरी को एक प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट उड़द दाल कचौरी बनकर तैयार है|

- Advertisement -