वेजिटेबल सेंडविच रेसिपी हिंदी में | Vegetable sandwich recipe in Hindi

वेजिटेबल सेंडविच कैसे बनायें । Vegetable sandwich recipe in Hindi

अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है की सुबह ब्रेकफास्ट में बच्चो के लिए कई बनाए तो वेजिटेबल सैंडविच (Vegetable sandwich recipe in Hindi) बेहतर विकल्प है| वेजिटेबल सेंडविच पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है|

- Advertisement -
   

वेजिटेबल सेंडविच बनाने के लिए जरुरी सामान
चार ब्रेड स्लाइस, एक बारीक कटी हुई गाजर, चौथाई कप मटर के दाने, चौथाई कप स्वीट कॉर्न, आधी बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, दो बारीक कटी हुई बीन्स, आधा कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी, जरुरत के अनुसार बटर, एक चम्मच पाव भाजी मसाला, चाट मसाला, स्वादनुसार नमक

वेजिटेबल सेंडविच बनाने का तरीका

वेजिटेबल सेंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दो चम्मच तेल या बटर डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म गर्म हो जाएं तब कड़ाही जीरा और हींग डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक का हुआ प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें| उसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर डाल कर फ्राई करें|

जब टमाटर मुलायम हो जाएं तब सभी बारीक कटी हुई सब्जियां, स्वीट कॉर्न और मटर के दाने डाल कर पकाएं| धीमी आँच पर सब्जियों के मुलायम होने तक पकाएं| उसके बाद कड़ाही में पाव भाजी मसाला और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें|

फिर ब्रेड का एक स्लाइस लेकर उसके ऊपर दो या तीन चम्मच सब्जी वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह से फैला दें| ब्रेड का दूसरा स्लाइस पहले के ऊपर रख कर हल्का सा दबा दें| एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा बटर डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब बटर पिघल जाएं तब ब्रेड को उस पर रख दें|

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट वेजिटेबल बिरयानी रेसिपी हिंदी में

दोनों तरफ बटर लगाकर अच्छी तरह से सेक लें| सेंडविच को एक प्लेट में निकाल दें और तिकोने आकर में काट लें| स्वादिष्ट वेजिटेबल सेंडविच बनकर तैयार है|

- Advertisement -